
बैलगाड़ी लेकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्त्ता
शहरी इलाकों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी कांग्रेस का प्रदर्शन जारी
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल के दामों में की गई बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ती महंगाई पर चिंता व्यक्त की। प्रदर्शन की विशेष बात यह रही कि कई कार्यकर्ता बैलगाड़ी लेकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती ईंधन की कीमतों का सीधा असर आम जनता, किसानों और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है। परिवहन लागत बढ़ने से आवश्यक वस्तुओं के दाम भी प्रभावित हो रहे हैं जिससे आम लोगों की आर्थिक परेशानियां बढ़ी हैं। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा, संदीप सिरमौर, दशमत उत्तम जंघेल, लक्ष्मी सिरमौर, हिमांचल राजपूत, गोलू पाल, संतोष वर्मा, उत्तम जंघेल, दुलेश्वर जायसवाल, दिनेश वर्मा, लाकेश जंघेल, सरजू वर्मा, धनसू सिन्हा, विक्रम नायक, भागवत वर्मा, कोमल वर्मा, बसंत साहू, यादराम साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।