KCGछत्तीसगढ़

पुलिस प्रशासन की पहल से थाना दिवस में शिकायतों का हो रहा त्वरित निराकरण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में अप्रैल माह के द्वितीय ‘थाना दिवस’ का आयोजन सभी थाना एवं चौकी स्तर पर किया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों जनप्रतिनिधियों और विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और निराकरण के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक आईपीएस लक्ष्य विनोद शर्मा की उपस्थिति में छुईखदान थाना परिसर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ जहां आमजन की शिकायतों और सुझावों पर खुलकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक, पत्रकार, ग्राम प्रमुख, कोटवार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। दूरस्थ और पूर्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी से लोगों में भरोसा बढ़ा और समस्याओं के मौके पर समाधान से संतुष्टि देखने को मिली।कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध महिला एवं बाल सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। नागरिकों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही संदिग्ध कॉल या मैसेज की सूचना ‘चक्षु’ पोर्टल के माध्यम से देने की अपील की गई।

जिले के अन्य थानों में भी अधिकारियों ने पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने गंडई और मोहगांव उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ने गातापार अनुविभागीय अधिकारी ने जालबांधा बकरकट्टा सल्हेवारा और ठेलकाडीह क्षेत्रों में थाना दिवस के दौरान जनसुनवाई की। थाना दिवस में प्रमुख रूप से अवैध शराब बिक्री, सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी, गांजा व नशीली दवाओं का सेवन, शराब पीकर वाहन चलाना, साइबर ठगी, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना, स्कूल कॉलेज के बाहर धूम्रपान तथा आवारा मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं जैसी समस्याएं सामने आईं। इन पर संबंधित थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में नशाखोरी असामाजिक गतिविधियों और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाना दिवस का उद्देश्य पुलिस और आम नागरिकों के बीच विश्वास और संवाद को मजबूत बनाना है ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। पुलिस की इस पहल को आमजनों द्वारा सराहा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय गुरुवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page