राजनांदगांव

पिपरिया वार्ड में युवाओं ने मनाया अवंती बाई का जन्मोत्सव

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. नगर के वार्ड क्र.02 पिपरिया में लोधी समाज के द्वारा रानी अवंती बाई लोधी की 165वीं जयंत्ती मनाई गई. विगत 16 अगस्त को आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा की अगुवाई में धूमधाम से मनाई गई. सर्वप्रथम नपा अध्यक्ष सहित वार्डवासियों में वार्ड में स्थापित रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तत्पश्चात देश की आजादी में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया. इस दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे.

यह खबर भी पढ़े….. माँ कर्मा के आदेश पर चलकर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करें- ताम्रध्वज साहू

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page