अपराध

पारिवारिक विवाद के चलते 70 वर्षीय बुजुर्ग ने लगाई फांसी

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. पारिवारिक विवाद के चलते ग्राम गातापार निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग ने गांव के बाहर तालाब के पास फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली है। जानकारी अनुसार वनांचल ग्राम गातापार जंगल निवासी पंचू विश्वकर्मा उम्र 70 वर्ष रविवार की सुबह अपने घर में कुछ काम कर रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी से विवाद हो गया। विवाद के बाद वह बिना बताए घर से निकल गया, काफी समय तक जब वह घर नहीं लौटा तब उसकी पत्नी से आसपास खोजबीन की और परिजनों को इसकी सूचना दी इसके बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल पाया। बुजुर्ग की जानकारी नहीं मिलने पर गांव में बैठक की गई जिसके बाद ग्रामीणों ने बुजुर्ग खोजबीन शुरू किया। कुछ लोग पंचू को खोजने जंगल की ओर गये जहां गातापार थाना से आगे निर्मित तालाब के पास एक पेड़ में पंचू का शव लटकता मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गातापार पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल खैरागढ़ भेजा जहां चिकित्सकों ने पंचू के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-विवेचना में लगी हुई है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page