KCG

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जिला पंचायत का विरोध प्रदर्शन

जनप्रिनिधियों ने किया सामूहिक निंदा प्रस्ताव पारित

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिला पंचायत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की बैठक में नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े मुद्दे को लेकर विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों में बाधा उत्पन्न की जा रही है जिसका सर्वसम्मति से विरोध किया गया। बैठक में सदस्यों ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। इसके माध्यम से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि विपक्ष का रवैया महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक है और इससे लोकतांत्रिक मूल्यों को ठेस पहुंच रही है। बैठक के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्मन ताम्रकार सहित अन्य सदस्यों ने काली टोपी पहनकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा इस मुद्दे को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्मन ताम्रकार ने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने के प्रयासों का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान शशांक ताम्रकार, खम्हन ताम्रकार, दिनेश वर्मा, अरुणा बनाफर, जमुना कुर्रे, हेमा मंडावी, निजाम मंडावी और नरेश कुर्रे सहित जिला पंचायत के सदस्य उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page