देश-विदेश

पत्नी को दिखना था खूबसूरत, पति को कर्जे में डुबोकर कराई सर्जरी

सत्यमेव न्यूज़ न्यूयार्क। पति-पत्नी जब एक टीम की तरह काम करते हैं। तो उनकी लाइफ काफी अच्छी चलती है। हालांकि इनमें से कोई एक अगर स्वार्थी हो जाये तो दूसरे के लिये लाइफ जीना मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि शादी के जिंदगी का सबसे बड़ा जुआ कहा जाता है अगर पार्टनर अच्छा हो तो लाइफ संवर जाती है और अगर समझदार न हो तो जीवन बर्बाद हो जाता है। हाल ही में एक ऐसी ही कहानी अमेरिका से सामने आई है। यहां रहने वाले एक कपल की कहानी जरा अतरंगी है। पत्नी ने सुंदर दिखने की जिद ठान रखी थी। उसे इस बात से कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा था कि उसके पति के पास पैसे हैं भी या नहीं। उसके बाद बीवी को खुश करने के लिए पति ने कर्ज लिया, लेकिन उसका ट्रीटमेंट करा दिया।

मेगन के इस ट्रीटमेंट का पूरा खर्चा 14000 डॉलर यानी 11,81,012 रुपए है। ऐसे में गैरेट ने कर्ज लेकर अपनी पत्नी की ख्वाहिश पूरी की और उनकी सर्जरी करा दी। जब इस पोडकास्ट को सबने देखा और सुना तो तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। एक यूजर ने कहा कि गैरेट को फटाफट अपनी पत्नी को छोड़ देना चाहिए। कुछ अन्य यूजर्स का कहना था कि ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए कर्ज लेना बिल्कुल ठीक नहीं है, ये मेगन ने अच्छा नहीं किया

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page