Uncategorized

नेत्रदान और देहदान की घोषणा करने वाले आठ समाजसेवियों का हुआ सम्मान

खैरागढ़। विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर मरणोपरांत नेत्रदान एवं देहदान की घोषणा कर समाज के सामने सेवा और मानवता की मिसाल प्रस्तुत करने वाले आठ लोगों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सांसद, विधायक, जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं सदस्यगण, जनपद पंचायत तथा नगर पंचायत और नगर पालिका के अध्यक्षों सहित कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति, स्काउट-गाइड आयुक्त सहित अन्य जनप्रतिनिधियों तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सम्मान किया।सम्मानित होने वाले लोगों में प्रभु राम वर्मा (ठण्डार, गंडई), कमल अग्रवाल (कनक नगर, छुईखदान), प्रभात साहू (ठेलकाडीह), रूपेश देवांगन, विजय लक्ष्मी देवांगन, सियाराम गढ़ेवाल एवं अमरीका बाई गढ़ेवाल (खैरागढ़) तथा निराशा धनकर (कुटेली कला, छुईखदान) शामिल हैं।इन सभी ने मरणोपरांत नेत्रदान एवं देहदान की घोषणा कर जरूरतमंदों के जीवन में नई रोशनी लाने और चिकित्सा क्षेत्र में उपयोगी योगदान देने का संकल्प लिया है। नेत्रदान से दृष्टिहीन व्यक्तियों को रोशनी मिलने की उम्मीद जगती है वहीं देहदान चिकित्सा शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।कार्यक्रम के दौरान समाजहित में लिया गया यह संकल्प दूसरों के लिए भी प्रेरणादायी बताया गया। सम्मानित व्यक्तियों की इस पहल को मानवीय संवेदना, परोपकार और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण माना गया।

मरणोपरांत भी दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे प्रयासों से नेत्रदान एवं देहदान के प्रति लोगों में समझ विकसित होने के साथ ही जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की प्रेरणा मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page