Uncategorized

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव पद पर खैरागढ़ की दुर्गेश नंदिनी श्रीवास्तव नियुक्त

सत्यमेव न्यूज के लिए आकाश तिवारी खैरागढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ में खैरागढ़ जिले की श्रीमती दुर्गेश नंदिनी श्रीवास्तव को प्रांतीय सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से संघ के पदाधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। प्रदेश के प्रांत अध्यक्ष अनिल कुमार पांडे सहित वरिष्ठ पदाधिकारी ने श्रीमती श्रीवास्तव की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बेहतर काम करने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
प्रदेश स्तर पर मिली इस बड़ी जिम्मेदारी से जिले के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान की दिशा में और अधिक प्रभावी कार्य होने की उम्मीद जताई जा रही है। नियुक्ति उपरांत शुभचिंतकों सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page