
आरोपी नितेश वर्मा को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। छुईखदान थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी अनुसार प्रार्थिया द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को आरोपी नितेश वर्मा पिता किशन वर्मा उम्र 18 वर्ष 04 माह निवासी हाटबंजा थाना छुईखदान द्वारा नाबालिग जानते हुए भी बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दुष्कर्म कर गर्भवती करने संबंधी रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट पश्चात धारा 64(2)(ड), 65(1), 96 बीएनएस एवं धारा 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपी की तत्काल पता तलाश कर उसे हिरासत में लिया गया तथा आरोपी नितेश वर्मा को 22 मई 2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायालय के आदेशानुसार उसे उपजेल सलोनी भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना छुईखदान पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

