KCG

शासकीय पॉलीटेक्निक खैरागढ़ में प्रवेश का अंतिम अवसर, 8 अगस्त तक कर सकते है ऑनलाइन पंजीयन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। शासकीय पॉलीटेक्निक खैरागढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया के तीन चरण पूर्ण होने के बाद रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिये चतुर्थ चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 8 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। ऑनलाइन पंजीयन तकनीकी शिक्षा संचालनालय की वेबसाइट https://dte.cg.gov.in/#/ अथवा https://cgdte.admissions.nic.in/ के माध्यम से किया जा सकता है। चतुर्थ चरण की मेरिट सूची 12 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी। मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे आवश्यक दस्तावेजों सहित शासकीय पॉलीटेक्निक खैरागढ़ में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 को सायं 5:30 बजे तक निर्धारित की गई है। संस्था में वर्तमान में कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, मेटलर्जी तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन सहित पांच इंजीनियरिंग शाखाओं का संचालन किया जा रहा है। संस्था प्रबंधन ने पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन पंजीयन कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page