KCG

अवैध रूप से गांजा बिक्री कर रही महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. अवैध रूप से गांजा बिक्री कर रही महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही की है। जानकारी अनुसार खैरागढ़ पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि खैरागढ़ नगर के शिव मंदिर रोड स्थित गणेश होटल के पास खैरागढ़ में एक बुजुर्ग महिला अवैध रूप गांजा बिक्री कर रही है। मुखबीर की सूचना पर खैरागढ़ पुलिस ने रेड कार्यवाही कर आरोपी महिला भागो बाई पटेल पति स्व.माखन पटेल उम्र 60 वर्ष निवासी शिव मंदिर रोड को गांजा बिक्री करते 312 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा। आरोपी महिला के खिलाफ थाना खैरागढ़ में धारा 20(ख) NDPS एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है और आरोपिया भागो बाई पटेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page