KCG

नशा मुक्त समाज का संकल्प, ब्रह्माकुमारी ने दिलाई शपथ

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 6 से 20 अगस्त तक चलाए जा रहे दस करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के अंतर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय छुईखदान में नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी भोज भारती ने उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। ब्रह्माकुमारी भोज भारती ने अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन में अपनाकर चरित्र निर्माण करना तथा नशा मुक्ति के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम के दौरान राजपरिवार के लाल जेके वैष्णव वरिष्ठ शिक्षक रामकुमार भट्ट एवं मिथिला महोबिया को नशा मुक्त भारत अभियान का फ्लैग लगाया गया। वैष्णव समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल जेके वैष्णव ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए इसे समाज के लिए गंभीर चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य और बौद्धिक क्षमता को प्रभावित करने के साथ ही पारिवारिक सुख-शांति तथा सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए भी अभिशाप है। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी चन्द्रप्रभा, बाबुलाल विश्वकर्मा, सुरेश महोबिया, मानिक श्रीवास, मयाराम साहू, डॉ. नंदकिशोर भट्ट, पीएल सिन्हा, गौकरण रजक, गणेश महोबिया, जितेन्द्र सिंह चौहान, खेमलाल चन्देल, रामखिलावन वर्मा, श्यामबिहारी भट्ट, झामन यादव, प्रेम पण्डुप चन्द्राकर, लतेलराम धुर्वे, रामकृष्ण देशमुख, सुभाष महोबिया, जगदीश देशमुख, पीएल चन्देल, राधेश्याम महोबिया, लक्ष्मीनारायण यादव, मिथिला महोबिया, रामविलास टाण्डेकर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नशा मुक्ति की शपथ लेकर नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी भोज भारती ने किया जबकि आभार प्रदर्शन ब्रह्माकुमारी चन्द्रप्रभा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page