KCG

भाजपा जिला अध्यक्ष ने जारी की मंडल एवं मोर्चा प्रभारियों की सूची

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार एवं आगामी गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने के उद्देश्य से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम से मंडल प्रभारियों एवं विभिन्न मोर्चों के प्रभारियों की सूची जारी की गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. बिसेसर साहू ने उक्त सूची जारी करते हुए संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने की जानकारी दी। जिले के विभिन्न मंडलों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए अनुभवी एवं सक्रिय पदाधिकारियों को मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। जारी सूची के अनुसार खैरागढ़ मंडल प्रभारी जैनेंद्र जंघेल, अतरिया मंडल प्रभारी विकेश गुप्ता, छुईखदान मंडल प्रभारी राजेश मेहता, नर्मदा मंडल प्रभारी ललित सोनी, गंडई मंडल प्रभारी टीके चंदेल, साल्हेवारा मंडल प्रभारी अनिल अग्रवाल, पांडादाह मंडल प्रभारी जीवन देवांगन तथा ठेलकाडीह मंडल प्रभारी नीलिमा गोस्वामी को नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में भाजपा के विभिन्न मोर्चों की संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने के लिए मोर्चा प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है। इसमें युवा मोर्चा प्रभारी ललित चोपड़ा, महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती कीर्ति वर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रभारी हरप्रसाद वर्मा, किसान मोर्चा प्रभारी आनंद सिन्हा, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रभारी जीवन दास रात्रे, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रभारी निजाम मंडावी तथा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी ध्यानचंद बाफना को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. बिसेसर साहू ने कहा कि मंडल एवं मोर्चा प्रभारियों की नियुक्ति से जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी। प्रभारियों की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त प्रभारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल एवं मोर्चा प्रभारियों की नियुक्ति का स्वागत करते हुए सभी नवनियुक्त प्रभारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page