छत्तीसगढ़

दो दिवसीय प्रदेश व्यापी आंदोलन करेंगे महाविद्यालयीन अतिथि व्याख्याता

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 26 से करेंगे आंदोलन

सत्यमेव न्यूज़ डेस्क। महाविद्यालयीन अतिथि व्याख्याता समूह छत्तीसगढ़ के आव्हान पर 26 अगस्त से रायपुर स्थित धरना स्थल बुढा तालाब में अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिवसीय प्रदेश व्यापी आंदोलन करेंगे जिसमे पूरे प्रदेश के पांचों संभागों से अतिथि व्याख्याता शामिल होंगे. व्याख्याता अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे जिसमें नियमित सहायक प्राध्यापक भर्ती से प्रभावित ( सेवा से हटाये गए) अतिथि व्याख्याताओ की पुनर्नियुक्ति, अतिथि व्याख्याताओ के लिए 12 माह की पूर्णकालिक अवधि तक कार्य के साथ एकमुश्त वेतन की व्यवस्था तथा सीधी भर्ती/स्थानांतरण/पदोन्नति से नियमित सहायक प्राध्यापक की पदस्थापना होने पर अतिथि व्याख्याताओ की जॉब सुरक्षा शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page