KCG

नगर पालिका खैरागढ़ में परिसीमन को लेकर हुआ प्रशिक्षण

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आगामी नवम्बर-दिसम्बर में नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के मद्देनजर सभी नगरीय निकायों में वार्डों के नये सिरे से परिसीमन के निर्देश दिये है। इसी तारतम्य में आज नगर पालिका परिषद खैरागढ़ में परिसीमन से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जहाँ प्रशिक्षक द्वारा वार्डो के परिसीमन संबंधित जानकारी एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस अवसर पर एसडीएम खैरागढ़ टंकेश्वर साहू विहित अधिकारी, सीएमओ खैरागढ़ प्रमोद शुक्ला, उप अभियंता दीपाली तंबोली सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page