Uncategorized

दुर्घटना में छुईखदान के श्रमिक की दर्दनाक मौत

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। छुईखदान के टिकरीपारा वार्ड क्र.13 निवासी श्रमिक ओम पंसारी की कर्तव्यपालन के दौरान हुई सड़क दुर्घटना में मौत से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। यह हादसा 12 दिसंबर 2025 को बैताल रानी घाटी-कुम्हरवाड़ा मार्ग पर स्थित कुकरापाठ मंदिर के समीप घटित हुआ जिसने औद्योगिक सुरक्षा और श्रमिक संरक्षण की व्यवस्थाओं पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार ओम पंसारी प्रतिदिन की तरह सुबह करीब 9 बजे श्यामपुर स्थित सीमेंट ईंट फैक्ट्री में मजदूरी के लिए निकला था। फैक्ट्री संचालक राधेलाल जंघेल के टिप्पर वाहन क्र. सीजी 08 एल 1878 में ईंट लोड कर वह चालक शिवचरण यादव के साथ कोसमर्रा की ओर रवाना हुआ था। घटना उस समय हुई जब टिप्पर चढ़ाई पर तकनीकी असंतुलन के चलते रुक गया और पीछे की ओर लुढ़कने लगा। चालक के कहने पर ओम पंसारी वाहन से उतरकर पिछले पहियों में पत्थर लगाने पहुंचा ही था कि अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। तेज रफ्तार से पीछे की ओर सरकते टिप्पर ने ओम पंसारी को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसके कमर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि श्रमिक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घायल अवस्था में उसे तत्काल शासकीय अस्पताल साल्हेवारा ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने औद्योगिक संस्थानों में सुरक्षा मानकों के पालन और श्रमिकों को आवश्यक प्रशिक्षण देने की मांग उठाई है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page