Uncategorized

घर के बरामदे में गांजा बेच रहा था आरोपी, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

छुईखदान। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छुईखदान पुलिस और साइबर सेल केसीजी की टीम ने कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.800 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 20 हजार रुपए है, तथा गांजा बिक्री से प्राप्त 1200 रुपए नकद जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत 21,200 रुपए बताई गई है। पुलिस ने बताया कि 23 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजेश चन्द्राकर उर्फ पुच्ची (55), पिता नरसिंग चन्द्राकर, निवासी कनक नगर वार्ड क्रमांक 9, छुईखदान अपने घर के पास गांजा बेच रहा है। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कनक नगर स्थित आरोपी के घर के बरामदे में घेराबंदी कर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1.800 किलोग्राम गांजा और 1200 रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस ने मादक पदार्थ और नकदी को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थाना छुईखदान में अपराध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को 24 सितंबर को न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में छुईखदान पुलिस स्टाफ एवं साइबर सेल केसीजी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page