KCG

मुस्लिम समाज ने विभिन्न मांगों को लेकर पालिका अध्यक्ष गिरिजा को सौंपा ज्ञापन

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. नगर के मुस्लिम समाज के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा नंद चंद्राकर को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में नगर के दाऊचौरा व पिपरिया कब्रिस्तान, पिपरिया स्थित मदरसा व दाऊचौरा स्थित ईदगाह के विकास व निर्माण कार्यों के लिये मांग रखी गई है। इस दौरान समाज के वरिष्ठ व पालिका उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, मुस्लिम समाज के जिला अध्यक्ष सज्जाक खान, जामा मस्जिद कमेटी अध्यक्ष अरशद् हुसैन, जिला मुस्लिम समाज संरक्षक समसुल होदा खान, इकरा फाउंडेशन अध्यक्ष खलील क़ुरैशी, पिपरिया मुस्लिम जमात कोषाध्यक्ष हबीब खान, सचिव शेख रहीम, कब्रिस्तान कमेटी अध्यक्ष वसीम खान, जमील मेमन, शेख जहीन खान, ज़ाहिद अली व अशरफ खान सहित मुस्लिम समाज के लोग उपस्तिथ रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page