अपराध

अपहरण के फरार आरोपी सहित नाबालिग बालिका जम्मू कश्मीर से बरामद

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. अपहरण के फरार आरोपी सहित नाबालिग बालिका को जम्मू कश्मीर से बरामद कर लिया गया है। जानकारी अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना छुईखदान प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर गेन्दले के नेतृत्व में धारा 363 भादवि के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही की गई। मामले में विवेचना के दौरान सायबर सेल केसीजी से प्राप्त मोबाईल लोकेशन के आधार पर अपहृता का जम्मू कश्मीर में होने की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार टीम गठित कर टीम जम्मू कश्मीर रवाना हुई जहां से काफी प्रयास के बाद पता तलाश कर नाबालिग लड़की को आरोपी रजत कुमार कश्यप के कब्जे से बरामद किया गया। आरोपी रजत कुमार कश्यप पिता कोमल प्रसाद कश्यप उम्र 26 साल निवासी संडेल थाना उरगा जिला कोरबा (छग) के विरूध्द धारा 363, 366, 376(2)(ढ) भादवि तथा 6 पाॅक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल दाखिल किया गया है। उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक बीआर सिन्हा, आरक्षक ओमप्रकाश विश्वकर्मा, रामेश्वर जंघेल, सुशील साय पैंकरा, शिशुपाल साहू, जयपाल कैवर्त्य (सायबर सेल) व महिला आरक्षक लक्ष्मी चंदेल की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page