Uncategorized

डॉ.पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल मे मनाया गया गणित दिवस

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। छत्तीसगढ़ और जिला विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त तत्वाधान में डॉ.पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय मे राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी और जिला समन्वयक व्याख्याता संजय श्रीवास्तव ने बताया की गणित दिवस देश के महातनम गणितज्ञ रामानुजन के जन्म तिथि के उपलक्ष्य में पुरे देश भर में मनाया जाता है जिसके तहत जिले में रंगोली, चित्रकला प्रश्नोत्तरी और गणित पर व्याख्यान संबंधित प्रतियोगिता जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी के मार्गदर्शन में आयोजित की गई है। व्याख्याता श्रीस कुमार पांडेय व्याख्याता ने गणितज्ञ श्रीरामानुजन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए दैनिक जीवन में गणित के महत्व को बताया गया। व्याख्याता गणित डीडी टंडन ने गणित के सूत्रों को किस प्रकार से याद किया जा सकता है उस पर बच्चो को दिशा निर्देश दिया। व्याख्याता पी. निषाद ने राष्ट्रीय गणित दिवस, गणित की उपलब्धि और उसमे कैरियर को लेकर जानकारी दी। प्राचार्य अनुराग सिंह ने गणित को लेकर अपने स्कूली जीवन के अनुभव को साझा करते हुए बताया की गणित याद करने का विषय नहीं बल्कि समझने का विषय है। इस दौरान प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया जिसमे 16 टीमो ने भाग लिया। चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता में भी विभिन्न विद्यालय से आए बच्चो ने सहभागिता निभाई। लालजी द्विवेदी ने स्पर्धा में चयनित प्रतिभागियो को शुभकामना आभार प्रदर्शन व्याख्याता भौतिक शास्त्र बिष्णु दास जोशी ने किया। इस अवसर पर विभिन्न शाला से अध्यापक व प्रतिभागी बच्चे बड़ी संख्या मे मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page