KCG

डोकराभाठा में शिव मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। ग्राम पंचायत डोकराभाठा में शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिये भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही श्री सिंह का ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि शिव मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आस्था और संस्कृति का केंद्र है। उन्होंने कहा कि मंदिरों का जीर्णोद्धार समाज की एकजुटता और श्रद्धा का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान श्री सिंह ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार सदैव ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से महतारी वंदन योजना के संबंध में जानकारी ली जिस पर महिलाओं ने बताया कि उन्हें इस योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपये की राशि उनके खाते में प्राप्त हो रही है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने श्री सिंह से गांव के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नरेश कुर्रे, जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह बोनी, रामकुमार जोशी, हरप्रसाद वर्मा, मुकेश वर्मा, नंदकुमार साहू, मनमोहन जोशी, हुकुमचंद साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page