KCG

गणतंत्र दिवस पर संविधान निर्माता डॉ.बीआर आंबेडकर की उपेक्षा का जिला प्रशासन पर लगा आरोप

जनपद सभापति मंजू चतुर्वेदी ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. बीते 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मुख्य आयोजन के दौरान जिला प्रशासन सहित अतिथियों द्वारा संविधान निर्माता डॉ.भीमराव आंबेडकर की उपेक्षा किये जाने का आरोप लगाते हुये जनपद पंचायत सदस्य व सभापति मंजू चतुर्वेदी ने राज् यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्यवाही की मांग की है. ज्ञापन के माध्यम से श्रीमती चतुर्वेदी ने कहा है कि गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय स्थित फतेह मैदान में मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा व जिला प्रशासन सहित अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण का कार्य संपन्न किया गया जहां भारतीय संविधान के रचयिता व ड्राफ्टींग कमेटी के चेयरमेन डॉ.बीआर आंबेडकर का छायाचित्र नहीं रखा जाना व उनका सम्मान नहीं करना दुखद बात है. शासन-प्रशासन के द्वारा भारतीय लोकतंत्र व भारतीय संविधान का सम्मान नहीं किया जाना अत्यंत ही खेद का विषय है. राष्ट्रीय कार्यक्रम में इस तरह की लापरवाही से शासन-प्रशासन की मंशा संदेहास्पद है जिससे देश के नागरिकों व मतदाताओं की भावना आहत हुई है. जिला प्रशासन व अतिथियों द्वारा किया गया यह कार्य संविधान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है. उन्होंने राज् यपाल से उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुये उचित कार्यवाही की मांग की है. इस दौरान बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष मारिया, बसपा के जिला प्रभारी बहादुर कुर्रे, जिला अध्यक्ष फत्तू साहू, सरपंच जेठू मार्कण्डे, रामगोपाल कोसरे शत्रुहन साहू, गंगा दास चंदेल, विनोद गायकवाड़ सहित अन्य मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page