KCG

गांव की बेटी ने जिले में प्राप्त किया द्वितीय स्थान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जिले के ग्राम टोलागांव की चांदनी साहू पिता विष्णु साहू ने रानी रश्मिदेवी शासकीय हाई स्कूल टोलागांव से कक्षा दसवीं की परीक्षा में 95.83 प्रतिशत के साथ जिला केसीजी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर पूरे गांव को गौरवान्वित किया है। चांदनी साहू की इस उपलब्धि के लिये भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष घम्मन साहू ने उन्हें और उनके पूरे परिवार को घर पहुंच कर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। घम्मन साहू ने कहा कि चांदनी साहू की यह उपलब्धि साहू समाज के लिये बहुत ही गौरव की बात है और उन्होंने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और स्वयं की लगन व मेहनत से आज अपना एक मुकाम हासिल किया है। उन्होंने चांदनी साहू के शिक्षा के क्षेत्र में सतत आगे बढ़ने की कामना की। चांदनी साहू की इस उपलब्धि पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष विष्णु दास साहू, पूर्व अध्यक्ष नारायण दास साहू, पूर्व अध्यक्ष संतराम साहू, ओम प्रकाश साहू, बृजेश साहू, गीता साहू, योगेश साहू एवं उनके परिजन ने बधाई दी। घम्मन साहू के प्रयासों की सराहना करते हुये बताया गया कि वे अपने गांव में शासकीय हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी के बच्चों को निरंतर 20 वर्षों से सिल्वर मेडल देकर श्रेणी प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को सतत शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरित कर रहे हैं। यह बच्चों के शिक्षा के स्तर में सुधार और उन्हें प्रोत्साहित करने का अल्कल्पनीय कार्य है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page