KCG

डिजिटल क्रॉप सर्वे पूर्ण होने के बाद जिले की ग्राम पंचायतों में होंगी ग्राम सभाएं

1 से 12 नवंबर तक होगा गिरदावरी सूची का वाचन, कलेक्टर ने त्रुटिरहित जानकारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देशखैरागढ़। केसीजी जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत किए जा रहे गिरदावरी कार्य की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए जिले की ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।जिले के सभी ग्रामों में 16 अगस्त से 31 अक्टूबर 2026 तक डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से गिरदावरी कार्य किया जा रहा है। सर्वेक्षण पूर्ण होने के बाद 1 नवंबर से 12 नवंबर 2026 तक पटवारियों द्वारा तैयार की गई ग्रामवार गिरदावरी सूची को संबंधित ग्राम पंचायतों की ग्राम सभाओं में पढ़कर सुनाया जाएगा। इससे किसानों को अपनी भूमि एवं फसल संबंधी दर्ज जानकारी का सत्यापन करने तथा संभावित त्रुटियों की जानकारी देने का अवसर मिलेगा।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय-सीमा में सभी ग्राम पंचायतों में नियमानुसार ग्राम सभाओं का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। संबंधित ग्राम पंचायत सचिव डिजिटल क्रॉप सर्वे के अंतर्गत आने वाले ग्रामों की सूची प्राप्त कर ग्राम सभाओं में गिरदावरी सूची का वाचन कराएंगे। साथ ही ग्राम सभा की कार्यवाही का विवरण निर्धारित प्रारूप में भू-अभिलेख शाखा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। इस कार्य के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक समन्वय के साथ ग्राम सभाओं का सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम सभाओं के माध्यम से गिरदावरी संबंधी जानकारी का सत्यापन होने से किसानों की फसल एवं भूमि के अभिलेखों में पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page