अपराध

शराब कोचिये को बस का इंतजार करना पड़ा भारी, जाने क्या हुआ…

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. शराब कोचिये को बस का इंतजार करना भारी पड़ गया, बस के इंतजार में अवैध शराब लेकर खड़े आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी अनुसार खैरागढ़ थाना क्षेत्र में एसपी संतोष सिंह व एएसपी संजय महादेवा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी दिनेश सिन्हा के निर्देशन में थाना प्रभारी खैरागढ़ निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृृत्व में शराब कोचियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है.

शुक्रवार 10 जून को शाम तकरीबन 5.30 बजे भारत पेट्रोल पंप के पास धरमपुरा में अवैध शराब लेकर बस का इंतजार कर रहे आरोपी संतोष पाल पिता महादेव पाल उम्र 45 वर्ष निवासी मंडला को 30 पौवा देशी प्लेन मदिरा कीमत 2400 रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शराब रखने के संबंध में वैध लायसेंस की मांग की गई पर आरोपी ने किसी प्रकार का वैध लायसेंस नहीं होना बताया जिसके बाद आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय के आदेश पर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. उक्त कार्यवाही में थाना खैरागढ़ में पदस्थ सउनि मयाराम नेताम, अख्तर मिर्जा व कांता कुसरे की अहम भूमिका रही.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page