अपराध

नाबालिक से दुष्कर्म करने वाला डेढ़ साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. नाबालिक युवती से दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को छुईखदान पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ज्ञात हो कि छुईखदान थाना में आकर परिजन ने जनवरी 2022 में रिर्पोट दर्ज कराया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिक लड़की के घर से बिना बताए कही चली गयी है या कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है. मामला की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस को नाबालिग बालिका से संबंधित संवेदनशील मामला होने से विवेचना के लिये महत्तवपूर्ण दिशा निर्देश देकर नाबालिक बालिका को शीघ्र बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिया था, जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर 6 दिसम्बर 2022 को अवयस्क पीड़िता को बरामद किया गया था, बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से बयान कराया गया अवयस्क बालिका के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि होने पर मामले में धारा 366 क, 376(2)(ढ) भा.द.स. धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़कर आरोपी गोविंदा वर्मा पिता जगन्नाथ वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी जोम थाना छुईखदान फरार होने से आरोपी की लगातार पतासाजी किया जा रही थी. विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक 14 नवम्बर को आरोपी गोविंदा वर्मा को घेराबंदी कर ग्राम जोम सें हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ किया गया जिसने अपराध करना स्वीकार किया. आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. उक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक मुरली सिंह बघेल, आरक्षक दिलीप निषाद, विनोद पोर्ते, देवलाल ध्रुव का सराहनीय योगदान रहा.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page