KCG

जिले के 244 राशन दुकानों में एकमुश्त मिलेगा तीन माह का राशन, कलेक्टर ने दिये निर्देश

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जिले के समस्त राशन कार्डधारियों को माह जून, जुलाई एवं अगस्त 2025 के लिये कुल 03 माह का चावल एकमुश्त प्रदाय किए जाने की योजना है इसके लिये जिले के समस्त 244 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चावल भण्डारण का कार्य प्रगतिशील है। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रावल के निर्देश पर जिले का खाद्य अमला तीन माह के राशन देने की योजना को लेकर सक्रिय हो गया है। खाद्य अधिकारी ने बताया है कि जून माह में एकमुश्त तीनों माह का चावल प्राप्त करने की समय-सीमा 30 जून निर्धारित की गई है। हितग्राही को चावल प्रदाय करने के साथ तीनों माह की चावल प्राप्ति रसीद भी दुकान संचालकों द्वारा दी जाएगी। दुकान संचालकों द्वारा हितग्राहियों को चावल प्राप्ति की रसीद दी जाएगी, जिसमें तीनों माह की चावल प्राप्ति की जानकारी होगी। यह रसीद हितग्राहियों के लिये महत्वपूर्ण दस्तावेज होगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page