अपराध

अवैध शराब बिक्री करते 26 वर्षीय युवक गिरफ्तार

आरोपी युवक के कब्जे से सात बोतल अवैध शराब जप्त

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. ठेलकाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब की बिक्री करने वाले 26 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. ज्ञात हो कि मंगलवार 11 अप्रैल को एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश व एएसपी नेहा पाण्डे तथा एसडीओपी एलसी मोहले के मार्गदर्शन में नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत ठेलकाडीह थाना प्रभारी डीराम वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री के लिये ग्राहक तलाशते आरोपी पंकज कुमार देवदास पिता स्व.शिव प्रसाद देवदास उम्र 26 साल निवासी ग्राम चारभाठा थाना ठेलकाडीह को पकड़ा गया. आरोपी के कब्जे से एक काले रंग के बैग में रखे 7 बोतल गोल्डन गोवा डिलक्स व्हीस्की अंग्रेजी शराब कीमत 5250 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है. उक्त कार्यवाही में सउनि रोहित रजक, कमलेश बनाफर, आरक्षक संतोष पाटले, टीकाराम साहू, मनोज शेण्डे व नरेश कुमार चन्द्रा की सराहनीय भूमिका रही.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page