Uncategorized

खैरागढ़ की बेटी सौन्दर्या सिंह बनीं असिस्टेंट इंजीनियर, प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है कि छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल में कार्यरत जूनियर इंजीनियर कुमारी सौन्दर्या सिंह का चयन अब असिस्टेंट इंजीनियर (A.E.) पद पर हो गया है। उन्होंने महिला वर्ग में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर एक बार फिर खैरागढ़ का नाम रोशन किया है।
पिछले वर्ष भी उन्होंने जूनियर इंजीनियर परीक्षा में महिला वर्ग में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया था। सौन्दर्या सिंह, से.नि. शिक्षक सूर्यहास सिंह एवं बनिता सिंह की सुपुत्री तथा पूर्व जनपद अध्यक्ष ठाकुर कमल सिंह की पौत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों, खैरागढ़ राजपरिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता, परिजनों और गुरुजनों के आशीर्वाद तथा निरंतर परिश्रम को दिया। खैरागढ़ की यह उपलब्धिशाली बेटी निश्चित ही जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page