अपराध

नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी हुआ गिरफ्तार

सत्यमेव/न्यूज़ खैरागढ़. शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले आरोपी को खैरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं. जानकारी अनुसार पीड़ित ने खैरागढ़ थाना में आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीते दिनांक 15 नवंबर के शाम लगभग 05.30 बजे आरोपी उमेश घोघरे पिता नारायण घोघरे उम्र 23 साल ग्राम देवकट्टा थाना डोगरगढ़ जिला राजनांदगांव द्वारा लड़की को नाबालिग जानते हुए भी शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर भगाकर अपने साथ रिश्तेदार के घर ग्राम सुतिया ले गया और आरोपी द्वारा पीड़िता नाबालिग लड़की को दो दिन अपने साथ रखकर शारीरिक संबंध बनाते रहा और 17 नवंबर 2023 को खैरागढ़ में लाकर छोड़ दिया. इस दौरान आरोपी युवक ने पीड़िता को धमकाकर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता के रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्व धारा 363,366,376(2)(एन),506 भादवि0 5(ठ),6 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध किया गया है। मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराने बाद पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लालचंद मोहले के निर्देशन में थाना प्रभारी खैरागढ़ राजेश देवदास के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी के पतासाजी में जुटी और आरोपी के घर ग्राम देवकट्टा में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर अरोपी उमेश को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की जिसके बाद आरोपी ने पूरे मामले का खुलासा करते हुये अपना जुर्म करना स्वीकार किया. तदोपरान्त पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेजा हैं.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page