KCG

जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगी परीक्षा का हुआ आयोजन

सत्यमेव न्यूज गंडईपंडरिया. जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति के तत्वावधान में 7वां जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन केसीजी जिले में किया गया। इस दौरान जिले के 12 स्थानों में परीक्षा सेंटर बनाया गया था। जिले के खैरागढ़, पांडादाह, ठेलकाडीह, जालबांधा, बाजार अतरिया, कामठा, छुईखदान, बुंदेली, रोड अतरिया, गंडई, साल्हेवारा व ठाकुरटोला को सेंटर बनाया गया था। परीक्षा का आयोजन तीन स्तरों पर किया गया जिसमें जिले से प्राथमिक स्तर में 952, माध्यमिक स्तर में 2371 व हाई/हायर सेकेंडरी स्तर में 1406 बच्चों ने पंजीयन किया था। सर्वाधिक पंजीयन स्वामी आत्मानंद स्कूल गंडई में 764 बच्चों ने किया जिसमें से 720 बच्चें उपस्थित रहे। जिला से पन्नालाल जंघेल, कौशल राजपूत, संतोष नेताम, सियाराम साहू के द्वारा परीक्षा का निरीक्षण किया गया। केन्द्र की व्यवस्था व बच्चों की उपस्थिति देखकर प्रसन्नता जाहिर की गई। यह परीक्षा समिति के अध्यक्ष पन्नालाल जंघेल, छुईखदान ब्लॉक प्रभारी कौशल राजपूत, जिला सचिव रूपेश देवांगन के निर्देशन में आयोजित किया गया। परीक्षा में पूछे गए प्रश्न में जिले से 30, छग से 30, भारत से 30 व विश्व से 10 कुल 100 प्रश्न पूछे गए। गंडई सेंटर में परीक्षा के सफल आयोजन के लिए केंद्राध्यक्ष महेश ठाकुर, मुकेश कश्यप, राजेश श्रीवास्तव, तोकराम सिन्हा, भागचंद साहू, दीपक मिश्रा, खेमशंकर साहू, पुनेश्वर देवांगन, उज्जवल नामदेव भिखेन्द्र जंघेल, कौशल श्रीवास्तव, शिवचरण वर्मा, नीलम चतुर्वेदी, श्रवण देवांगन, सुशील साहू, शेष नारायण साहू, बीना धुर्वे, रत्ना हारमें, लक्ष्मी निर्मलकर, नीतू वैष्णव, सीता साहू, हेमराय भारती, संजय झारिया, लोमश पटेल, कमलप्रसाद राय, महेश वर्मा, मायाराम राठौर, गांधीराम साहू, जगदीश पटेल, नरेंद्र राठौर, शिव श्रीवास्तव, विजय मेरावी, रामदत्त साहू, जहुर सिंह छेदैया, निहाली साहू, विकास खाखा, देवानंद सोनी, लेखराम पटेल, टार्जन नेताम सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page