
16 नवंबर को सेजेस कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरागढ़ में होगा आयोजन
खैरागढ़। जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता वर्ष 2026-27 के सफल, निष्पक्ष एवं सुचारू आयोजन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा निर्णायक मंडल का गठन किया गया है। इस संबंध में जारी आदेश के तहत खैरागढ़ के युवा अधिवक्ता राजू चन्द्राकर, सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता भागवत शरण सिंह एवं वरिष्ठ पत्रकार अनुराग शांति तुरे को निर्णायक मंडल में नियुक्त किया गया है।जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा 12 नवंबर 2026 को जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 16 नवंबर 2026 को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (सेजेस), खैरागढ़ में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल एवं निष्पक्ष संचालन की जिम्मेदारी नवनियुक्त निर्णायकों को सौंपी गई है।उल्लेखनीय है कि युवा संसद प्रतियोगिता विद्यार्थियों में संसदीय कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, तार्किक अभिव्यक्ति एवं समसामयिक विषयों की समझ विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त होती है।जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने सभी नवनियुक्त निर्णायकों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आयोजन स्थल में उपस्थित होकर निर्णायक का दायित्व निभाने का आग्रह किया है।
