छत्तीसगढ़

स्काउट-गाइड की राज्य कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, खैरागढ़ जिले की गतिविधियों को मिली सराहना

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ की राज्य कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक रायपुर में आयोजित की गई जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों और जिला मुख्य आयुक्तों ने भाग लिया। बैठक में संगठन के विस्तार युवा नेतृत्व विकास सामाजिक सेवा गतिविधियों तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले का प्रतिनिधित्व जिला मुख्य आयुक्त भागवत शरण सिंह ने किया। उन्होंने जिले में संचालित स्काउट-गाइड कार्यक्रमों विद्यार्थियों की सहभागिता तथा संगठन को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी राज्य स्तर पर साझा की है। इस दौरान विद्यालयों में स्काउटिंग गाइडिंग गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने युवाओं में नेतृत्व कौशल विकसित करने तथा समाजहित के कार्यों में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है साथ ही प्रदेशभर में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया है। राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा (गोल्डी) से मुलाकात के दौरान भागवत शरण सिंह ने जिले की आगामी योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। राज्य नेतृत्व ने सेवा अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई है। बैठक में विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों ने अपने अपने अनुभव साझा किए जिससे संगठन की भावी कार्ययोजना को और अधिक प्रभावी बनाने पर सहमति बनी। भागवत शरण सिंह ने कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने के साथ-साथ उनमें सेवा भावना अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करने वाला सशक्त मंच है। बैठक में आजीवन सदस्य कमलेश्वर सिंह, विकासखंड सचिव सुनील गुनी तथा युवा समाजसेवी उत्तम दशरिया भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page