राजनांदगांव

जिला सतनामी सेवा समिति का चुनाव कराने समाज की बैठक संपन्न

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. शनिवार 26 नवंबर को दाऊचौरा स्थित मिनी माता सतनाम भवन में महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक आयोजित की गई जहां केसीजी जिला सतनामी सेवा समिति का चुनाव संपन्न कराने के संबंध में विचार विमर्श किया गया. केसीजी जिला सतनामी सेवा समिति के आगामी चुनाव संपन्न होने तक बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्व सम्मिति से निर्णय लेते हुये कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में डॉ.धनेशर मारकण्डेय एवं कार्यवाहक सचिव के रूप में अधिवक्ता कौशल कोसरे को मनोनित किया गया. उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से बलराम तोड़े, राजेन्द्र देशलहरे, गैंदलाल कुर्रे, चन्द्रप्रकाश जायसवाल, कामदेव ओगरे, वेदराम भारती, पवन बघेल, शिव मारकण्डेय, तुलसी चतुर्वेदी व घनश्याम मांडले को चुनाव संचालन समिति का सदस्य बनाया गया. जीएल जोशी, गंगु टंडन, शिव प्रसाद मौर्य, पुरन बंजारे व त्रिभुवन बारले को सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में मनोनित किया गया. जिला सतनामी सेवा समिति का चुनाव कराये जाने तिथि की घोषणा चुनाव संचालन समिति द्वारा बैठक आयोजित कर जल्द की जावेगी.

उक्त बैठक में जिला सतनामी सेवा समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष धनेशर मारकण्डेय, सचिव व अधिवक्ता कौशल कोसरे, केवल चंदेल, गोपी टंडन, राजेन्द्र देशलहरे, बलराम तोड़े, बीआर तोड़े, गैंदलाल जोशी, रामकुमार जांगड़े, ज्ञानदास बंजारे, अधिवक्तागण कलीराम बंजारे, किर्तन देशलहरे, रामकुमार जोशी, कमलेश कोठले, बेनीराम गायकवाड, अर्जुन कोठले, किर्तन जोशी, गंगादास चंदेल व अन्य सामाजिक सदस्य उपस्थित थे. चुनाव संचालन समिति की आगामी बैठक रविवार 4 दिसम्बर को आयोजित की जावेगी. उक्त जानकारी जिला सतनामी सेवा समिति के कार्यवाहक सचिव व अधिवक्ता कौशल कोसरे द्वारा दिया गया.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page