राजनांदगांव

मध्यान्ह भोजन में लापरवाही : संभागायुक्त ने खैरागढ़ बीईओ को किया निलंबित

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. मध्यान्ह भोजन में लापरवाही बरतने पर दुर्ग सम्भागायुक्त महादेव कांवरे ने खैरागढ़ बीईओ महेश भुआर्य को निलंबित कर दिया है. जानकारी अनुसार दुर्ग संभाग के संभागायुक्त महादेव कावरे द्वारा खैरागढ़-गण्डई-छुईखदान जिले के प्राथमिक शाला रेंगाकठेरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया.

निरीक्षण के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला रेंगाकठेरा में शौचालय निर्मित नहीं होनेे तथा शाला में विगत एक माह से मध्यान्ह भोजन बंद पाये जाने पर शासन की महत्वपूर्ण योजना में लापरवाही बरतने पर खैरागढ़ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी महेश भुआर्य को संभागायुक्त श्री कावरे द्वारा तत्काल निलंबित कर दिया गया है. निलंबन के दौरान श्री भुआर्य का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव निर्धारित किया गया है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page