KCG

छंद के छः के राज्य स्तरीय समारोह में जिले का शर्मा बाबू ने किया प्रतिनिधित्व

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. छंद के छः साहित्यिक संस्था द्वारा दीवाली मिलन समारोह, पुस्तक विमोचन एवं भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन रविवार 16 नवम्बर को डॉ.खूबचंद बघेल सभागार भिलाई सेक्टर-7 (कुर्मी भवन) में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं लोकगायिका संतोष झांझी, खास पहुना विजय वर्तमान, छग मनवा कुर्मी समाज दुर्ग राज प्रधान ईश्वरी वर्मा, बाल साहित्यकार बलदाउ राम साहू व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.परदेशी राम वर्मा की गरिमामय उपस्थिति रही। उक्त समारोह में चोवा राम बादल रचित ताना बाना, गजानन पात्रे की सवैया सरोवर, सुखदेव सिंह अहिलेश्वर की मुस्कात बाली धान के और कमलेश प्रसाद शर्मा बाबू की छत्तीसगढ़ी कहानी संग्रह अनोखी बहू का शानदार विमोचन किया गया। छंद के छः के संस्थापक अरुण कुमार निगम की छंद कक्षा में 26 जिलों के छंद साधकों ने भाग लिया। विभिन्न जिलों से पहुंचे इन छंद साधकों ने विभिन्न प्रकार के छंदों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगाते हुए सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन छंद के विराट कोहली के नाम से मशहूर साहित्यकार जितेन्द्र कुमार वर्मा खैरझिटिया (कोरबा) ने किया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page