KCG

नगर पंचायत गंडई में 40 लाख के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. नगर पंचायत गंडई में पूर्व विधायक गिरवर जंघेल के मुख्य आतिथ्य में 40 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया. इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष चेतन देवांगन, उपाध्यक्ष जाबिद खान, पार्षद लियाकत अली खान, दिलीप ओगरे, नारायण चतुर्वेदी, सूरज नामदेव, क्रांति ताम्रकार, हबीब भाई, उषा रात्रे, मोहशीन खान, अय्यूब कुरैशी, बांके अग्रवाल, सुरेन्द्र जायसवाल, श्यामा अग्रवाल, अशरफ खान, चूरामन छेदैया, ज्ञानचंद जैन, हेमलता ठाकुर, मंजू नेताम, अमित टंडन मौजूद थे. इस दौरान अतिथियों द्वारा नगर के वार्ड क्र.11, 12 व 13 दैहान चौक में प्रकाश व्यवस्था के लिये हाईमास्ट एलईडी लाइट 7.29 लाख, वार्ड 12 मेन चौक गंडई से यदु कृषि केन्द्र दुर्ग रोड तक प्रकाश व्यवस्था के लिये एलईडी लाइट 6.87 लाख, वार्ड क्र.13 अशोक देवांगन के घर से पानी टंकी तक एलईडी लाइट पोल स्थापना कार्य 4.91 लाख, वार्ड क्र.13 रमेश देवांगन के घर से कुआ तक सीसी रोड निर्माण 1.06 लाख, वार्ड क्र.11 अज्जू अग्रवाल के घर से इसराइल के घर तक सीसी रोड निर्माण 8.56 लाख, वार्ड क्र.14 पुलिस थाना से साहू बिल्डिंग मटेरियल दुकान तक सीसी रोड निर्माण कार्य 5.40 लाख, वार्ड क्र.04 गांधी चौक कछेरी घाट के पास मंच निर्माण 1.50, सुरही नदी कछेरी घाट पचरी निर्माण कार्य 2.54 लाख तथा संतोष नामदेव के घर से सूरेश सोनी के घर तक नाली निर्माण 2.31 लाख के कार्यों का भूमिपूजन किया गया.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page