अपराध

अवैध शराब परिवहन पर गंडई पुलिस ने की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज गंडई। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गंडई पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी शराब और परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 जून को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग अवैध बिक्री के उद्देश्य से शराब का परिवहन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर गंडई थाना पुलिस ने शराब भट्ठी रोड स्थित नहर और शवगृह के आसपास घेराबंदी कर जांच शुरू की है। कार्रवाई के दौरान विकेश टंडन को मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08 एएच 8802 के साथ पकड़ा गया। उसके पास रखी प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर 29 पौवा देशी मसाला रोमियो शराब बरामद हुई। इसी दौरान पैदल जा रहे पुरुषोत्तम टंडन की तलाशी में भी एक थैले से 29 पौवा देशी मसाला रोमियो शराब मिली। पुलिस ने दोनों आरोपियों से शराब के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने कुल 58 पौवा देशी मसाला रोमियो शराब जिसकी मात्रा 10.44 बल्क लीटर तथा अनुमानित कीमत 5,800 रुपये बताई गई है जब्त कर ली। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गई। गंडई पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page