अपराध

नगर में जुआ सट्टा खेलाने वाले पांच आरोपियों पर हुई कार्यवाही

6 लाख के सट्टा-पट्टी सहित 12610 रूपये नगदी बरामद

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. नगर में जुआ-सट्टा खेलाने वाले पांच आरोपियों के विरूद्ध पुलिस ने कार्यवाही की है. जानकारी अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जुआ-सट्टा एक्ट के तहत चलाये जा रहे अभियान के तहत खैरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार सट्टा खाईवालों पर कार्यवाही जारी है. इसी तारतम्य में गुरूवार 22 सितम्बर को खैरागढ़ टीआई नीलेश पांडये के नेतृत्व में टीम गठित कर नगर के विभिन्न वार्डों में दबिश देकर व घेराबंदी कर धर-पकड़ की कार्यवाही की गई.

इस दौरान कोमल सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड नं.17 दाऊचैरा के कब्जे से सट्टा-पट्टी व नगदी 1200 रू. जप्त किया गया वहीं आकाश मेश्राम उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नं.18 पुराना बस स्टैण्ड के कब्जे से सट्टा-पट्टी व नगदी 740 रू. जप्त किया गया, त्रिभुवन धुर्वे उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड नं.17 दाऊचौरा के कब्जे से सट्टा-पट्टी व नगदी 640 रू. जप्त किया गया, नितीन सिंह उम्र 59 वर्ष निवासी वार्ड नं.04 राजफेमली के कब्जे से सट्टा-पट्टी व नगदी 3000 रू जप्त किया गया तथा संजय सिंह उम्र 41 वर्ष निवासी वार्ड नं.04 राजफैमली के कब्जे से सट्टा-पट्टी व नगदी 7000 रू. जप्त किया गया.

इस तरह सभी आरोपियों से कुल 12610 नगदी रकम तथा लगभग 6 लाख रूपये के सट्टा-पट्टी जप्त किया गया. पुलिस ने सभी आरोपियों के विरूद्ध पृृथक से प्रतिबंधात्म कार्यवाही धारा 151/107,116 (3) जाफौ के तहत कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय खैरागढक़े समक्ष पेश किया गया. पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में निरीक्षक निलेश पाण्डेय, एएसआई वीरेन्द्र चंद्राकर, मायाराम नेताम, प्रधान आरक्षक गन्नू साहू, आरक्षक अख्तर मिर्जा, दुलेश्वर साहू, जयलाल भास्कर, हनी सिरमौर का विशेष योगदान रहा.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page