KCG

जामा मस्जिद कमेटी चुनाव में अरसद हुसैन फिर बने अध्यक्ष

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जामा मस्जिद खैरागढ़ में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में अरसद हुसैन (डब्बू) ने शानदार जीत दर्ज करते हुए दोबारा अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अय्यूब सोलंकी को 84 मतों के अंतर से पराजित किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद चुनाव समिति ने अरसद हुसैन को विजय प्रमाण पत्र सौंपा।छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड रायपुर के निर्देशानुसार जामा मस्जिद कमेटी के मुतवल्ली चुनाव की प्रक्रिया पिछले एक माह से चल रही थी। चुनाव अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टंकेश्वर प्रसाद साहू के मार्गदर्शन कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के निर्देशन और चुनाव समिति की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।

चुनाव में कुल 464 मतदाता पंजीकृत थे जिनमें से 396 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह करीब 85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतगणना में अरसद हुसैन को 239 मत प्राप्त हुए जबकि अय्यूब सोलंकी को 155 मत मिले। दो मत अमान्य घोषित किए गए। मतदान के दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने भी उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। भीषण गर्मी के बावजूद मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस चुनाव में लगभग 15 प्रतिशत नव मतदाता शामिल हुए जिन्होंने पहली बार मतदान किया। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट भूपेंद्र नेताम ने नव मतदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके मतदान अनुभव की जानकारी ली। चुनाव को निष्पक्ष व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में वक्फ बोर्ड द्वारा गठित चुनाव समिति की अहम भूमिका रही। समिति ने प्रशासन, पुलिस, मीडिया और आमजनों के सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page