राजनांदगांव

जन्मजात मोतियाबिंद से पीडि़त बालक का हुआ सफल ऑपरेशन

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. जन्मजात मोतियाबिंद की बीमारी से ग्रसित 11 वर्षीय बालक का सफल ऑपरेशन किया गया. जानकारी अनुसार ब्लॉक के ग्राम शेरगढ़ निवासी अरमान बंजारे पिता अवध बंजारे जन्म से मोतियाबिंद की बीमारी से पीडि़त था, बालक को उसके परिजनों ने उपचार के लिये सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया जहां नेत्र चिकित्सा सहायक अधिकारी श्रीमती दुर्गेशनंदिनी श्रीवास्तव ने बालक के मोतियाबिंद का जांच-परीक्षण कर उसे ऑपरेशन के लिये राजनांदगांव रिफर किया.

Diwali

मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव की एचओडी डॉ.सौम्या डूलानी व टीम के द्वारा बालक के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किया. बालक के उपचार में बीआरपी सीडब्लू श्रीमती आरती यादव का सक्रिय व सराहनीय योगदान रहा.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page