
रक्तदान और वृक्षारोपण बने आकर्षण का केंद्र
जिलेभर से उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब
युवा समर्थकों ने 80 यूनिट रक्तदान के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य विक्रांत सिंह का जन्मदिन गुरुवार को सेवा, समर्पण और जनसहभागिता के संदेश के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले सहित राजनांदगांव, डोंगरगढ़, दुर्ग, भिलाई और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समर्थक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और शुभचिंतक उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे। सुबह से देर रात तक उनके निवास द्रुपद भवन में लोगों का तांता लगा रहा जिससे पूरे दिन उत्सव जैसा वातावरण बना रहा। जन्मदिन को जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए विभिन्न सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
छुईखदान में युवाओं ने किया 80 यूनिट रक्तदान
छुईखदान में भाजयुमो जिलाध्यक्ष आयश सिंह के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित हुआ जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लगभग 80 यूनिट रक्तदान किया। उपस्थित लोगों ने इसे मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण बताया। इसी क्रम में खैरागढ़ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता निभाते हुए बड़ी संख्या में पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर विक्रांत सिंह ने सभी शुभचिंतकों और आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि नवगठित केसीजी जिले के समग्र, संतुलित और स्वर्णिम विकास के लिए वे पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास करेंगे। शाम होते-होते जन्मदिन का उत्सव और भी उल्लासपूर्ण हो उठा। ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाजी और समर्थकों के उत्साह ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। उपस्थित लोगों ने विक्रांत सिंह के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए उनके जनसेवा के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष बिशेसर साहू, वरिष्ठ अधिवक्ता टीके चंदेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार, वरिष्ठ भाजपा नेतागण अनिल अग्रवाल, तरुण सिंह, प्रकाश सिंह, मोनू बहादुर सिंह, जनपद अध्यक्ष डॉ.राजेश्री त्रिपाठी व उनके प्रतिनिधि डॉ.शैलेन्द्र त्रिपाठी, नपा अध्यक्ष खैरागढ़ गिरजा नंद चंद्राकर, जिला पंचायत सभापतिगण ललित चोपड़ा, दिनेश वर्मा, अरुणा बनाफर, युवा नेता राकेश ठाकुर, हरप्रसाद वर्मा, शशांक ताम्रकार, नवनीत जैन, मंडल भाजपा अध्यक्षगण देवकुमार सेन, भोज बंजारे, गोरेलाल वर्मा, छुईखदान जनपद अध्यक्ष पुष्पा प्रकाश वर्मा, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा चौबे, नीलिमा गोस्वामी, महेश गिरी, दीनदयाल सिन्हा, संजय पारख, ऋषभ सिंह, अनीश सिंह, शैलेन्द्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
