KCG

साल्हेवारा में खाद्य प्रसंस्करण से आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के तहत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र (डीआईसी) द्वारा साल्हेवारा में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में स्व-सहायता समूहों की 32 महिलाओं ने भाग लेकर खाद्य प्रसंस्करण आधारित स्वरोजगार की संभावनाओं और शासकीय सहायता योजनाओं की जानकारी प्राप्त की है। कार्यशाला में महिलाओं को बताया गया कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में सूक्ष्म उद्यम स्थापित कर वे अपनी आय बढ़ाने के साथ आत्मनिर्भर बन सकती हैं। योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को बैंक ऋण के साथ परियोजना लागत पर 35 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध कराया जाता है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के सहायक प्रबंधक अर्जुन कुमार साहू ने योजना की पात्रता आवेदन प्रक्रिया बैंक ऋण अनुदान और आवश्यक दस्तावेजों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से स्वरोजगार के लिए सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया है। कार्यक्रम के दौरान दो महिलाओं ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में बैंक द्वारा कमी-पूर्ति के कारण उनके आवेदन निरस्त हो गए थे। इस पर विभाग ने उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए पुनः आवेदन प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया तथा प्रक्रिया दोबारा शुरू कराने का आश्वासन दिया है। कार्यशाला के समापन पर प्रतिभागियों से शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं का लाभ लेकर आर्थिक रूप से सशक्त बनने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page