छत्तीसगढ़

तिलई में ग्रामीणों के बीच पहुंचीं विधायक हर्षिता ने सुनी किसानों की समस्या

सत्यमेव न्यूज डोंगरगढ़। क्षेत्र के ग्राम तिलई में विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने शुक्रवार को ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद किया है। गांव के मंगलू भईया की चाय दुकान पर आयोजित अनौपचारिक बैठक में उन्होंने चाय की चुस्कियों के साथ खेती-किसानी किसानों को खाद की उपलब्धता फसल की स्थिति तथा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की है। ग्रामीणों ने कृषि से जुड़ी चुनौतियों खाद वितरण सड़क पेयजल सहित अन्य स्थानीय समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने सभी की बातें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मुद्दों के त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि किसानों और आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जनहित के विषयों को शासन स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

इसके बाद विधायक ने तिलाई बाजार का भ्रमण कर व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने लोगों का हालचाल जाना और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए सुझाव भी प्राप्त किए। इसी अवसर पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष संतोष देवांगन के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक हर्षिता स्वामी बघेल शामिल हुईं। उन्होंने केक काटकर संतोष देवांगन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page