KCG

सूचना नहीं मिलने से नाराज भाजपा के जिला प्रवक्ता ने अकेले मनाई अटल बिहारी की पुण्यतिथि

ससत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. पूर्व प्रधानमंत्री व भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम की सूचना नहीं मिलने से नाराज भाजपा के जिला प्रवक्ता अनिल अग्रवाल ने अटल उद्यान में अकेले बाजपेयी जी की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान उन्होंने अटल बिहारी बाजपेयी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। बताया जा रहा है कि पार्टी संगठन के द्वारा बाजपेयी जी की पुण्यतिथि मनाये जाने को लेकर शाम 5 बजे तक कोई सूचना नहीं मिलने के बाद उन्होंने अकेले श्री बाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित किया जिसकी जानकारी सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद जय स्तंभ चौक में महिला मोर्चा के कार्यक्रम में पूर्व पीएम बाजपेयी जी की फोटो मंगाकर उनकी पुण्यतिथि मनाई गई।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page