Advertisement
KCG

जिला यादव समाज केसीजी का महाधिवेशन आज

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जिला यादव समाज खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई का प्रथम जिला महाधिवेशन रविवार 29 मार्च को श्री राम मंदिर बर्फानी धाम टिकरापारा में आयोजित है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गजेन्द्र यादव, शिक्षा मंत्री छ.ग.शासन उपस्थित होंगे। प्रमुख अतिथि के रूप में राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय व राजनांदगांव महापौर मधुसूदन यादव उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष यादव समाज रमेश यदु करेंगे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव, खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा, उपाध्यक्ष जिला पंचायत केसीजी विक्रांत सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोधी महासभा कमलेश्वर वर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा केसीजी बिशेसर साहू व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी केसीजी कोमल साहू उपस्थित होंगे। समाज के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव ने बताया कि रविवार की सुबह 10 बजे पूजा अर्चना पश्चात कलश निकाली जाएगी साथ ही यादव भवन का भूमिपूजन के साथ सम्मान समारोह व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। इसके पश्चात सामाजिक नियमावली का अनुमोदन एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन भी होगा। जिला यादव समाज के समस्त जिला पदाधिकारियों ने समाज के सम्मानितजनों व जिलेवासियों से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page