KCG

केंद्रीय मंत्री रूपाला से मनोहर गौशाला के ट्रस्टी ने की मुलाकात

सत्यमेव न्यूज/खैरागढ़. केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला से मनोहर गौशाला के ट्रस्टी अखिल जैन (पदम डाकलिया) ने रायपुर एयरपोर्ट में मुलाकात की. इस दौरान केंद्रीय पशुपालन मंत्री ने डाकलिया से गौशाला के कार्यों की जानकारी ली. दरअसल, केंद्रीय मंत्री 2018 से मनोहर गौशाला के कार्यों पर मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वे गौशाला में कामधेनु गौमाता के दर्शन के लिए पहुंचेंगे. उन्होंने आवश्वस्त किया कि गौशाला में हो रहे रिसर्च को वे देशभर में पहुंचाने का प्रयास करेंगे. फसल अमृत एक ऐसा रिसर्च है. जिससे पूरे देश के किसान लाभान्वित होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि पशु हमारे लिए कितने कीमती हैं यह जानने की जरूरत है. गोबर, गोमूत्र हमारे लिए उपयोगी है. जिसका उपयोग मनोहर गौशाला द्वारा बहुत ही अच्छे ढंग से किया जा रहा है. मुलाकात के दौरान श्री डाकलिया ने मंत्री को कामधेनु माता का मोमेंटो, गौ मूत्र से बनी फसल अमृत, गोबर से निर्मित वास्तु गणेश की मूर्ति, गोबर की वैदिक माला, गौ अर्क भेंट की. साथ ही उन्हें मनोहर गौशाला में बन रहे प्रदेश के सबसे बड़े पशु अस्पताल के संबंध में बताया. केंद्रीय पशुपालन मंत्री ने कहा- फसल अमृत से पूरे देश के किसान लाभान्वित हों इसके लिए करेंगे प्रयास.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page