KCG

कन्या महाविद्यालय में मनाया गया विश्व पुस्तक कॉपीराइट दिवस

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय खैरागढ़ में विश्व पुस्तक कॉपीराइट दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ.मेधाविनी तुरे ने सभी प्राध्यापकों और छात्राओं का स्वागत किया और उन्हें विश्व पुस्तक दिवस की बधाई देते हुये डॉ.तुरे ने बताया कि 23 अप्रैल 1995 को यूनेस्को द्वारा विश्व पुस्तक दिवस मनाने की घोषणा हुई थी तब से प्रत्येक वर्ष 23 अप्रैल को यह दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पुस्तकें हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं जो हमें ज्ञान प्रदान करती हैं और हमारी कल्पना को बढ़ावा देती हैं और जीवन के विभिन्न पहलुओं के विषय में जानने में मदद करती हैं। अ.व्याख्याता मानिकचंद बंजारे ने बताया कि पुस्तक पढ़ने से न केवल हमारे ज्ञान में वृद्धि होती है बल्कि यह हमारी सोच और समझ का विस्तार भी करती है। हमें नये दृष्टिकोण और विचारों से परिचित कराती है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण उपस्थित रहे जिन्होंने अपने उद्बोधन में पुस्तकों के महत्व पर महत्वपूर्ण एवं सारगर्भित विचार रखें। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पुस्तकों के महत्व पर रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक कविताएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में अ. प्राध्यापक मैथिली पटेल ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page