KCG

ग्राम पंचायत बुंदेली की दुकान आवंटन प्रक्रिया पर जल्द आएगा फैसला, जांच अंतिम चरण में

सत्यमेव न्यूज गंडईपंडरिया। ग्राम पंचायत बुंदेली में पंचायत निधि से निर्मित दुकानों के आवंटन को लेकर उठे विवाद पर प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। मामले की सुनवाई कर रहे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) न्यायालय द्वारा पूर्व में आवंटन प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगाए जाने के बाद अब जांच अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। प्रशासन का कहना है कि सभी पक्षों के बयान और दस्तावेजों के परीक्षण के बाद नियमानुसार जल्द आदेश जारी किया जाएगा। मामला ग्राम पंचायत बुंदेली की तीन नव-निर्मित दुकानों के आवंटन से जुड़ा है। पंचायत की पंच संगीता सिंह समेत प्रमोद सिंह, लालू पाल, तिलक जंघेल, तोशन जंघेल और रामखिलावन जंघेल ने न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत कर आरोप लगाया था कि दुकानों का आवंटन निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना किया गया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि शासन की अनुमति तथा सार्वजनिक नीलामी के बिना कुछ व्यक्तियों को दुकानें आवंटित कर नियमों की अनदेखी की गई। शिकायत पर प्रारंभिक सुनवाई के दौरान न्यायालय ने आवंटन प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगाते हुए संबंधित पक्षों को आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया था कि न्यायालय के अंतिम निर्णय से पहले यदि आवंटन प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई तो इसे आदेश की अवहेलना माना जाएगा और संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

एसडीएम गंडई अविनाश ठाकुर ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त होने के बाद जांच की जा रही है। संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है। जांच प्रक्रिया पूरी होते ही नियमानुसार आदेश जारी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page