KCG

ग्रामीण विकास को लेकर भाजपा सरकार प्रतिबद्ध- विक्रांत सिंह

सत्यमेव न्यूज बाजार अतरिया। समीपस्थ ग्राम पंचायत भीमपुरी में 3 लाख 49 हजार रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड एवं 1.50 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही और क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. राजेश्री त्रिपाठी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता विकेश गुप्ता एवं जनपद पंचायत सदस्य हिमांचल सिंह राजपूत भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विक्रांत सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में भीमपुरी में सीसी रोड एवं नाली निर्माण का भूमिपूजन किया गया है, जिससे ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने पूर्व कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को केवल चुनावी लाभ के लिए जिला बनाया गया, लेकिन विकास के लिए बजट नहीं दिया गया। श्री सिंह ने आगे कहा कि भाजपा सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नए जिला अस्पताल, कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत भवन एवं नालंदा परिसर के निर्माण के लिए बजट में प्रस्ताव पारित किया, जिसके परिणामस्वरूप अब ये सभी कार्य धरातल पर दिखाई देने लगे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश सरकार की विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने सुशासन तिहार का उल्लेख करते हुए कहा कि इस आयोजन के तहत जिले के अधिकारी तपती धूप में गांव-गांव पहुंचकर जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। यह दर्शाता है कि सरकार जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान विक्रांत सिंह ने उपस्थित महिलाओं से महतारी वंदन योजना के बारे में जानकारी ली। इस पर महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि भाजपा सरकार आने के बाद उन्हें हर महीने एक हजार रुपये की सहायता मिल रही है, जिससे उन्हें आर्थिक संबल मिला है। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. राजेश्री त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हमेशा सभी वर्गों के हित में कार्य करती है। उन्होंने ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए 3.50 लाख रुपये की लागत से एक अतिरिक्त सीसी रोड निर्माण की घोषणा भी की। कार्यक्रम में जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह, डॉ. शैलेन्द्र त्रिपाठी, लेखा जीवन साहू, देवकुमार सेन, हरप्रसाद वर्मा, केशव चंदेल, विजय लाल गुप्ता, प्रेमसागर गुप्ता, उत्तम वर्मा, चैत राम वर्मा, गया वर्मा, सुखराम वर्मा, दीपक वर्मा, धीरज श्रीवास्तव, अमरलाल वर्मा, दीपलाल वर्मा, कृष्णा साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page